{"_id":"69f0e143a2892bc9ff036ff8","slug":"accident-during-overtaking-young-man-seriously-injured-after-being-hit-by-a-car-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112163-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ओवरटेक के दौरान हादसा, कार की टक्कर से युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ओवरटेक के दौरान हादसा, कार की टक्कर से युवक गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर रोहटा में मंगलवार को तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का खामियाजा एक युवक को भुगतना पड़ा। ओवरटेक करते समय हुई जोरदार टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया।
गांव अफजलपुर पावटी निवासी शुभ गुर्जर अपनी कार से बड़ौत की ओर जा रहा था। रोहटा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करते हुए उसकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शुभ गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।