फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   accident, devotees were going to visit Vaishno Devi, 17 people were injured in road accidents

वैष्णोदेवी दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु, हादसे से मची चीख-पुकार, दर्जनों घायल

Sun, 12 Aug 2018 09:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 12 Aug 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
accident, devotees were going to visit Vaishno Devi, 17 people were injured in road accidents
घायलों को अस्पताल ले जाते और क्षतिग्रस्त ट्रैवलर वैन - फोटो : अमर उजाला

झारखंड के चतरा जिले से वैष्णोदेवी दर्शनों के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर वैन मिर्जापुर में दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर सामने से आ रहे वाहन की लाइट पड़ने से असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी और पलट गई। जिससे ट्रैवलर वैन में सवार 17 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें तुरंत आसपास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। छह लोगों की हालत खराब होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। यह घटना यूपी के सहारनपुर जिले में बेहट थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


झारखंड के चतरा जिला स्थित ग्राम कल्याणपुर के लगभग दो दर्जन श्रद्धालु एक ट्रैवलर वैन में सवार होकर धार्मिक एवं पर्यटक स्थानों के लिए निकले थे। केदारनाथ के दर्शन करते हुए मसूरी पहुंचे। जहां से शनिवार की रात वैष्णोदेवी के दर्शनों के लिए रवाना हुए। शनिवार की रात लगभग डेढ़ बजे उनकी गाड़ी मिर्जापुर थाना क्षेत्र के बादशाहीबाग के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे एक वाहन की लाइट गाड़ी चला रहे चालक की आंखों पर पड़ी। चालक की आंखों पर लाइट पड़ते ही गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। गाड़ी के खाई में पलटते ही दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। रात के सन्नाटे में चीखें सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

जानकारी मिलते ही डायल 100 की गाड़ी पहुंचे और लोगों की मदद से ट्रैवलर वैन में फंसे श्रद्धालुओं को गाड़ी से बाहर निकाला। दुर्घटना में 17 लोग घायल हो गए। घायलों में महेंद्र पुत्र बालेश्वर, अभिनंदन पुत्र देवनाथ, अनिल कुमार, मोनिया ओरम, रणजीत ओरम आदि शामिल रहे। जिनमें छह लोगों को अधिक चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जबकि गंभीर रूप से घायलों को निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 

मिर्जापुर थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि कुछ श्रद्धालुओं को अधिक चोट लगी थी, लेकिन उनके साथियों ने उन्हें अपने क्षेत्र में ले जाकर उपचार कराने के लिए कहा। जिस पर चिकित्सक की सलाह के बाद आवश्यक दवाएं देकर उन्हें रवाना कर दिया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed