{"_id":"684ae4ba601ae926c801008d","slug":"aastha-murder-case-court-allows-dna-test-of-mother-rakesh-devi-severed-head-not-found-yet-2025-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आस्था हत्याकांड: कोर्ट ने दी मां राकेश देवी के डीएनए टेस्ट की अनुमति, अभी तक नहीं मिला कटा हुआ सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था हत्याकांड: कोर्ट ने दी मां राकेश देवी के डीएनए टेस्ट की अनुमति, अभी तक नहीं मिला कटा हुआ सिर
Thu, 12 Jun 2025 08:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 12 Jun 2025 08:01 PM IST
सार
Meerut News: दोस्त से फोन पर बात करने पर 12वीं की छात्रा की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। कटे सिर को गंगनहर में और धड़ को रजबहे में फेंक दिया गया। पुलिस ने मां, मामा समेत कई घरवालों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आस्था की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Murder in Meerut: बहुचर्चित छात्रा आस्था हत्याकांड में न्यायालय ने उसकी मां राकेश देवी का डीएनए टेस्ट कराने की इजाजत दे दी है। शुक्रवार को डॉक्टरों की टीम डीएनए टेस्ट के लिए रक्त का नमूना लगी। उधर, एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी गंगनहर में फेंका गया आस्था का कटा हुआ सिर नहीं मिल सका। हत्याकांड में वांछित चल रहा मौसेरा भाई गौरव भी पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
सहायक पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन ने बताया कि दादरी निवास आस्था और उसकी मां का डीएनए टेस्ट कराने के लिए परतापुर इंस्पेक्टर दिलीप बिष्ट की ओर से स्पेशल सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र डाला गया था। अदालत में प्रार्थना पत्र पर बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए डीएनए टेस्ट की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में बंद आस्था की मां राकेश देवी को शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में लाकर डीएनए टेस्ट के लिए डॉक्टर रक्त का नमूना लेंगे। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने आस्था के शव का फेफड़ा डीएनए टेस्ट के लिए संरक्षित रखा था। दोनों को डीएनए जांच के लिए फॉरेंसिक लैब निवाड़ी भेजा जाएगा। डीएनए टेस्ट से इसकी पुख्ता पुष्टि हो जाएगी कि रजबहे में सिर कटा मिला शव आस्था का ही था।
हालांकि आस्था का नाबालिक दोस्त और उसके बाकी परिजन शव की शिनाख्त आस्था के रूप में कर चुके हैं। साक्ष्य को पुख्ता करने के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले बृहस्पतिवार को परतापुर थाना क्षेत्र के बहादरपुर गांव के रजबहे में छात्रा का सिर कटा शव मिला था। पहचान दौराला थाना क्षेत्र के गांव दादरी निवासी 12वीं की छात्रा 17 साल की आस्था उर्फ तनिष्का के रूप में हुई थी। दोस्त से बात करने पर मां राकेश देवी ने उसकी गला दबाकर हत्या की थी।
उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले बृहस्पतिवार को परतापुर थाना क्षेत्र के बहादरपुर गांव के रजबहे में छात्रा का सिर कटा शव मिला था। पहचान दौराला थाना क्षेत्र के गांव दादरी निवासी 12वीं की छात्रा 17 साल की आस्था उर्फ तनिष्का के रूप में हुई थी। दोस्त से बात करने पर मां राकेश देवी ने उसकी गला दबाकर हत्या की थी।
बाद में छात्र के मामा, ममेरे और मौसेरे भाई ने गर्दन काटकर लाश को ठिकाने लगाया था। धड़ को रजबहे में और कटे हुए सिर को गंगनहर में फेंक दिया था। हत्या स्वीकार करने के बाद पुलिस ने मां, दो मामा, ममेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।