फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aaj alert rahega

आज अलर्ट रहेगा स्वास्थ्य विभाग

Sat, 11 Feb 2017 11:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 11 Feb 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
aaj alert rahega
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आज मतदान दिवस पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर रहेगा। जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में चिकित्सक व पैरामेडिकल की टीम सतर्क रहेगी। इमरजेंसी वार्ड में पूरा स्टाफ तैनात रहेगा। कम से कम 15 बेड किसी भी आपात स्थिति के लिए खाली रखे जाएंगे। मतदान बूथ पर किसी स्टाफ को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है तो तत्काल दवा उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन


चुनाव के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम में डॉ. बीके गुप्ता के साथ एक अन्य चिकित्सक तैनात रहेंगे, जो पूरे जिले की स्थिति पर नजर रखेंगे। 24 घंटे चालू रहने वाले कंट्रोल रूम से जिले के किसी भी हिस्से में जरूरत होने पर पीएचसी व सीएचसी की टीमों को तत्काल रवाना करने का आदेश होंगे। जिले के 12 सीएचसी, 31 एडिशनल सीएचसी, 26 अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटरों पर चिकित्सक व अन्य स्टाफ तैनात रहेगा। 
विज्ञापन

 
जिला अस्पताल
जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों की टीम तैनात रहेगी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां पर आप कॉल कर कोई भी मदद ले सकते हैं। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की टीम एंबुलेंस के साथ तैनात रहेगी, जो आवश्यकता होने पर फील्ड में रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कालेज
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में एक टीम क्विक रिस्पांस के लिए तैयार रहेगी। जिसे जरूरत होने पर जिले में कहीं भी भेजा जा सकेगा। साथ ही सीनियर चिकित्सक 24 घंटे ऑन काल उपलब्ध रहेंगे। इमरजेंसी के अंदर सारी जरूरी दवाएं व उपकरण मुहैया कराए गए हैं।

इन नंबरों पर करे कॉल
सीएमओ कंट्रोल रूम
डॉ. बीके गुुप्ता - 9412204020

जिला अस्पताल (इमरजेंसी) - 9410609434
मेडिकल कॉलेज (डॉ. अजीत चौधरी) - 9412104583
यहां से भी लें मदद - 108 नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed