फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth was attacked with a sharp weapon and his cash and mobile were snatched.

Meerut News: युवक पर धारदार हथियार से हमलाकर नकदी और मोबाइल छीना

Tue, 28 Oct 2025 09:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
A youth was attacked with a sharp weapon and his cash and mobile were snatched.
सरधना। गांव कुशावली में मारपीट में घायल युवक। संवाद
पीड़ित की मां ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सरधना। थाना क्षेत्र के गांव कुशावली निवासी राजन पुत्र किरणपाल पर गांव निवासी आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी उसकी जेब में रखी 50 हजार की नकदी व मोबाइल छीनकर मौके से भाग गए। पीड़ित की मां ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित की मां सुशीला ने तहरीर में बताया कि मंगलवार को उसका पुत्र राजन 50 हजार रुपये लेकर गांव के ही मंदिर के पास ज्वालागढ़ के एक व्यक्ति को देने जा रहा था। इसी बीच रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव निवासी आरोपियों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया और उसकी जेब में रखी नकदी व मोबाइल छीनकर मौके से भाग गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पीड़ित के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed