{"_id":"5ff80f658ebc3e32914556f1","slug":"a-youth-has-committed-suicide-in-kharkhauda-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: ये मांग पूरी नहीं होने पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: ये मांग पूरी नहीं होने पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, मौत से मचा कोहराम
Fri, 08 Jan 2021 01:23 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:23 PM IST
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्मत्या कर ली। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये है मामला
प्रवीण (23) पुत्र पप्पू गाजीपुर गांव का निवासी था। प्रवीण अपने परिवार में सबसे छोटा था और वह माता-पिता के साथ ही रहता था। जानकारी के अनुसार वह अपने पिता से नए मकान बनाने की मांग कर रहा था। गुरुवार रात को भी उसने अपने पिता से मकान बनाने के संबंध में बात की थी। लेकिन पिता ने आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण कुछ दिनों तक इंतजार करने की बात कही। इसी बात से आह्त होकर उसने गुरुवार रात को कमरे में लगे पंखे से लटककर फांसी लगा ली। वहीं सुबह परिजनों ने देखा तो फांसी के फंदे पर उसका शव झूलता मिला। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: शोहदों से परेशान युवती घर में कैद, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतरवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: सावधान! वेब सीरीज पर अश्लीलता देख बदली बच्चों की जिंदगी, लग रही ये खतरनाक बीमारी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/