फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth dies and two people injured in road accident at Muzaffarnagar

यूपी: युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, हादसों में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Thu, 28 Nov 2019 06:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Nov 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
A youth dies and two people injured in road accident at Muzaffarnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

मुजफ्फरनगर जनपद में देवबंद मार्ग स्थित मलीरा बस स्टैंड पर युवक को तेज रफ्तार वाहन ने चपेट में लेकर कुचल दिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं,  दो अन्य लोग हादसों में घायल हो गए।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलीरा निवासी बॉबी के यहां अरविंद सोपान नामक युवक करीब तीन साल से नौकरी करता था। अरविंद के मूल निवास की जानकारी बॉबी को नहीं है। बुधवार शाम अरविंद देवबंद मार्ग पर गांव मलीरा के सामने सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे चपेट में लेकर कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल अरविंद को सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मलीरा निवासी बॉबी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आधी रात हाईवे पर हादसा, ट्रक ने पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर, सिपाही की मौत, दरोगा सहित तीन गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, छपार क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी आजाद पुत्र बाबू गुरुवार सुबह शहर आ रहा था। रामपुर तिराहा के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आजाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बघरा के पास हुए एक अन्य हादसे में जनपद बिजनौर के हल्दौर कस्बा क्षेत्र के गांव सुमेल खेड़ी निवासी सत्यपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed