Meerut: एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान, दरवाजा तोड़कर देखा तो हर कोई रह गया दंग
Meerut News : मेरठ के दौराला में एक युवक ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने कमरे का मंजर देखा तो हर कोई दंग रह गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के दौराला में थाने के सामने किराये पर कमरा लेकर रह रहे एक युवक ने छत के कुंदे में बिजली के तार का फंदा लगाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुजफ्फरनगर के थाना खतौली क्षेत्र की देवीदास कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय राजेंद्र पुत्र रमेश दौराला निवासी धीरेंद्र भारद्वाज के पास दुकान पर रहकर ई-रिक्शा ठीक करने का काम करता था। वह उसके ही कमरे पर थाने के सामने किराये पर रहता था। रविवार को दुकान पर काम करने के बाद मिस्त्री अपने कैमरे पर चला गया था।
वहीं, सोमवार सुबह मिस्त्री के दुकान पर नहीं पहुंचने पर धीरेंद्र भारद्वाज उसके कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। तेज आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आने पर धीरेंद्र ने पुलिस और आसपास के लोगों को जानकारी दी।
पुलिस के मौके पर पहुंचने पर धीरेंद्र भारद्वाज ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो मिस्त्री का शव बिजली के तार के फंदे पर झूलता मिला। कमरे में युवक की लाश देखकर सभी दंग गए।
यह भी पढ़ें: UP: लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले- जल्द ही लेंगे निर्णय
वहीं, पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाने पहुंचे मृतक के चचेरे भाइयों ऋषभ सैनी और मोहित ने पुलिस से मृतक का मोबाइल बरामद करने और जांच कर कार्रवाई की बात की। मृतक के चचेरे भाइयों ने बताया कि मृतक तीन बहनों सलौनी, बल्लो, सुक्की का अकेला भाई था। मृतक की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। दरोगा दिनेश गोस्वामी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मेरठ में मुठभेड़: पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरे को पीछा कर ईंख के खेत में पकड़ा