फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man killed and six people injured in accident on Delhi-Dehradun Highway at Meerut city

दर्दनाक हादसा: बस ने बाइक सवार युवक को 30 मीटर तक घसीटा, मौत, छह यात्री हुए चोटिल

Thu, 09 Jan 2020 02:37 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Jan 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
A young man killed and six people injured in accident on Delhi-Dehradun Highway at Meerut city
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर देर रात उत्तराखंड डिपो की बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक बस के आगे हिस्से में फंस गया। बस उसे करीब 30 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान बस में सवार छह सवारियों को भी चोटें आई  हैं। जिन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसा हाईवे पर रात करीब 10.15 बजे पलड़ा चौराहे पर विशाल मेगा मार्ट के सामने हुआ। 

विज्ञापन


गांव सिवाया निवासी राहुल गुप्ता फोटोग्राफी का काम करता है। बुधवार देर रात वह मेरठ से अपनी बाइक पर गांव लौट रहा था। मेरठ से हरिद्वार जा रही उत्तराखंड डिपो की बस ने हाईवे पर मोदीपुरम स्टेट विशाल मेगा मार्ट के सामने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। फोटोग्राफर बस के आगे के हिस्से में फंस गया। चालक ने बस को दौड़ा दिया और बाइक सवार को करीब 30 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। युवक पलड़ा चौराहे पर निर्माणाधीन पुल के निकले सरियों में फंस गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान बस में सवार आधा दर्जन यात्रियों को भी चोटें आई हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को टोल प्लाजा की एंबुलेंस की मदद से पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाते हुए बस को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

मां को मिली बेटे के घायल होने की सूचना
हादसे के बाद युवक की जेब में पड़ा मोबाइल बार-बार बज रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी जेब मोबाइल निकालकर रिसीव किया तो उसकी मां बोल रही थी। पुलिस ने मां को उसके बेटे को चोट लगने की बात बताई। यह सुन मां की चीख निकल गई। हादसे की जानकारी पाकर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें राहुल के मृत होने की सूचना मिली, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।

आधा दर्जन बाइक सवार चपेट में आने से बचे
फोटोग्राफर की बाइक में टकराने के बाद चालक ने बस को दौड़ाकर भागने का प्रयास किया। लेकिन चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस निर्माणाधीन पुल से निकले सरियों में उलझ गई। इस दौरान बस के आगे चल रही करीब आधा दर्जन बाइक भी बस की चपेट में आने से बची। चालक बस को बहुत तेज गति में चला रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed