फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man died under suspicious circumstances in Sarurpur, family members were shocked to see the rotten bod

Meerut: सरूरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, गले-सड़े शव को देख परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 16 Aug 2025 05:15 PM IST
प्रत्युष शर्मा अमर उजाला, न्यूज़ नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला, न्यूज़ नेटवर्क, मेरठ Published by: प्रत्युष शर्मा Updated Sat, 16 Aug 2025 05:15 PM IST
सार

सरूरपुर थाना क्षेत्र के डाहर गांव में 35 वर्षीय युवक बिन्दर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसका शव उसके घर में गली-सड़ी हालत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
A young man died under suspicious circumstances in Sarurpur, family members were shocked to see the rotten bod
मृतक बिन्दर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव डाहर में 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त बिन्दर पुत्र चंद किरण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह मृतक का भाई उसे खाना देने के लिए उसके मकान पर पहुंचा। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि बिन्दर गली-सड़ी अवस्था में मृत पड़ा हुआ है। यह देख उसके होश उड़ गए और उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मौके पर बुला लिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में दहशत और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच

बिन्दर की मौत कैसे हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। लेकिन बताया जा रहा है कि बिन्दर को आखिरी बार 14 अगस्त के दिन देखा गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। 

मायके गई थी पत्नी

बताया जा रहा है कि बिन्दर की पत्नी रक्षाबंधन के दिन अपने मायके गई थी, जहां से वो अभी तक भी नहीं लौटी थी। साथ ही बताया कि जा रहा है कि बिन्दर को आखिरी बार 14 अगस्त को अपने घर में घुसते हुए देखा गया था।

परिजनों और गांव में मचा कोहराम

अचानक हुई बिन्दर की मौत से परिजन सदमे में हैं, तो वहीं मौत के बाद से परिजनों और गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed