फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man died after drowning in sewer at Meerut district

खुले नाले की भेंट चढ़ी एक और जान, कई बार खुल चुकी अधिकारियों की पोल, फिर है 'मौन'

Tue, 22 Oct 2019 01:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Oct 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
A young man died after drowning in sewer at Meerut district
युवकों को पैसे देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ शहर के खुले नाले ने सोमवार को एक और जान ले ली। भूमिया के पुल के पास सोमवार शाम एक युवक अचानक ब्रह्मपुरी के ओडियन नाले में गिर गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


बताया गया कि ब्रह्मपुरी थाने से चंद कदम की दूरी पर मोनू पुत्र आशाराम निवासी आलोक विहार नाले के किनारे बैठा था। अचानक वह गिर गया। जैसे ही लोगों को पता चला, वहां भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए। हैरत की बात है कि नगर निगम की तरफ से न तो कोई रिस्पांस मिला और न ही कोई टीम पहुंची। करीब 20 फुट गहरे नाले में उतरने का कोई साहस नहीं जुटा पा रहा था। तभी पवन निवासी होरामनगर और सुनील तोमर निवासी शारदा रोड आ गए। उन्होंने हिम्मत दिखाई। तत्काल सीढ़ी और रस्सी की व्यवस्था की गई। बारी-बारी से दोनों गंदगी से लबालब नाले में उतर गए। रस्सी बांधकर दोनों ने घंटेभर तक नाले को खंगाला। थोड़ी दूर जाकर युवक को खोजने में दोनों सफल रहे। कंधे पर लादकर जैसे ही युवक को लेकर दोनों नाले से बाहर आए, वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मोनू अविवाहित था। जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रामगंगा में डूबकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, चारा लेने गए थे चार दोस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


कागजों में दम तोड़ देती है नाला ढकने की योजना
शहर में 13 बड़े नाले हैं। सभी खुले हैं। कई बार नालों को ढकने की योजना बनाई गई, हर बार कागजों में दबकर दम तोड़ देती है। आबूनाला, ओडियन नाला, कोटला, ब्रह्मपुरी, भूमिया का पुल, थापरनगर का नाला, मोहनपुरी-सुभाषनगर का नाला, नेहरूनगर का नाला है, जो इस शहर की मुसीबत बने हुए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed