फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman was sold thrice after the kidnapped and has demanded action from the police in Shamli

अपहरण के बाद तीन बार बेची गई महिला, पुलिस को सुनाई दर्दभरी दास्तां, पढ़िए क्या है माजरा

Thu, 20 Feb 2020 12:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Feb 2020 12:09 AM IST
सार

एक महिला को अगवा करने के बाद शादी कराने के नाम पर तीन बार बेच दिया गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को दर्दभरी दास्तां सुनाई है।

विज्ञापन
A woman was sold thrice after the kidnapped and has demanded action from the police in Shamli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले की महिला को अगवा करने के बाद शादी कराने के नाम पर तीन बार बेच दिया गया। तीसरी बार उसे दमन दीव में बेचा, जहां उसे वेश्यावृति में धकेल दिया गया। पीड़िता ने दमन दीव पुलिस से शिकायत की, जिस पर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। इनमें एक नजीबाबाद और तीसरा आरोपी थानाभवन क्षेत्र से पकड़ा गया है। 

विज्ञापन


बुधवार दोपहर को दमन दीव से उपनिरीक्षक हीरेन पटेल टीम के साथ थाने पहुंची। उप निरीक्षक ने बताया कि कुशीनगर से अगवा की गई महिला को करीब चार साल पूर्व नजीबाबाद में एक व्यक्ति को 20 हजार रुपये में बेच दिया था। उस व्यक्ति ने महिला को 80 हजार रुपये लेकर शामली के थानाभवन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को शादी कराने के नाम पर बेच दिया। अब उसके पास डेढ़ माह की बेटी है। बताया कि आठ माह पूर्व उसने नजीबाबाद से बेचने वाले व्यक्ति को कॉल करके बताया कि पति उसका उत्पीड़न कर रहा है। इस पर नजीबाबाद वाले व्यक्ति ने वापस बुलाकर कहा कि उसको घर भेज देगा। महिला नजीबाबाद चली गई तो, आरोपी ने उसको दमन-दीव में एक व्यक्ति को बेच दिया। जहां एक महिला और दो पुरुषों ने पीड़िता को वेश्यावृत्ति में धकेल दिया। इस दौरान महिला ने किसी तरह फोन से स्थानीय पुलिस को शिकायत करते हुए पूरी कहानी बताई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रंगे हाथ पकड़ी गई पत्नी, पहले कहा- मैं नहीं जानती, फिर बोली- मत मारो मेरे प्रेमी को

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दमन दीव पुलिस ने गत 12 फरवरी को महिला को मुक्त कराया और आरोपी एक महिला को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने नजीबाबाद से और फिर थानाभवन क्षेत्र में आकर हिरासत में ले लिया। उपनिरीक्षक हीरेन पटेल ने बताया कि अब दमन दीव लौटकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि दमन दीव का मामला है। आठ माह पूर्व पति की ओर से महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में अब आगे की कार्रवाई दमन दीव पुलिस द्वारा की जाएगी। कार्रवाई में स्थानीय पुलिस पूरा सहयोग करेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed