फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman has acid throw on senior advocate in cutcherry of Meerut

UP: प्रोफेसर की पत्नी की करतूत, चैंबर में घुसकर वरिष्ठ अधिवक्ता पर फेंका तेजाब, कचहरी में मचा हड़कंप

Fri, 08 Jul 2022 04:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Jul 2022 04:59 PM IST
सार

एक महिला ने चैंबर में घुसकर वरिष्ठ अधिवक्ता के ऊपर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से वकील का हाथ झुलस गया और अन्य वकील बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
A woman has acid throw on senior advocate in cutcherry of Meerut
वकील पर फेंका तेजाब। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में शुक्रवार को एक महिला ने वकील पर हमला कर दिया। प्रोफेसर की पत्नी ने कचहरी में एक चैंबर में घुसकर वकील पर तेजाब फेंक दिया। इस दौरान अन्य वकील बाल-बाल बचे। आसपास मौजूद वकीलों ने आरोपी महिला को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन महिला तेजाब डालने की धमकी देते हुए कचहरी से फरार हो गई। उधर, इस घटना से कचहरी में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। पीड़ित वकील ने सिविल लाइन थाने में घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


हापुड़ से मेरठ पहुंची थी महिला
अनिल प्रधान मेरठ में वरिष्ठ अधिवक्ता है और वह जिला बार बिल्डिंग में चैम्बर नंबर 45 में शुक्रवार दोपहर को अपना काम कर रहे थे। तभी हापुड़ के आवास विकास कॉलोनी निवासी शारदा हाथ में तेजाब की बोतल लेकर पहुंची। उसने वकील अनिल प्रधान पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब उनके कपड़ों पर गिरा, जिससे उनका हाथ भी झुलस गया। वहीं चैंबर में बैठा युगांत कुमार समेत अन्य वकील बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Unique Story: फिल्मी स्टाइल में अपहरण, होंडा सिटी में लाल जोड़ा लेकर पहुंची, फिर हथियार के बल पर शादी की कोशिश, तस्वीरें

केस लड़ने से किया था मना
पीड़ित वकील अनिल प्रधान ने बताया कि महिला शारदा के पति जीत सिंह प्रोफेसर हैं। महिला का एक प्रोफेसर पति से विवाद चल रहा है। महिला वकील के पास पूर्व में अपने पति के खिलाफ केस के सिलसिले में आई थी। उस समय उन्होंने मना करते हुए कह दिया था कि यह पारिवारिक मामला है, मैं यह केस नहीं लड़ सकता। इसी बात से नाराज होकर शुक्रवार को महिला वकील के चैंबर में पहुंची और तेजाब फेंक दिया। वकीलों ने इस संबंध में एसपी सिटी को भी जानकारी दी है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed