फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A trolley loaded with straw collided with a high-tension line and caught fire.

Meerut News: हाईटेंशन लाइन से टकराई पुआल लदी ट्रॉली में लगी आग

Tue, 28 Apr 2026 09:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
A trolley loaded with straw collided with a high-tension line and caught fire.
सरधना। नगर के लोकप्रिय रोड पर धान की पुआल से भरी ट्रेक्टर ट्राली में लगी आग। संवाद
- आग लगने से मची भगदड़, एक सप्ताह में पांचवीं घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह के दौरान पांच बड़ी आग की घटनाएं सामने आने से लोगों में दहशत का माहौल है। मंगलवार को लोकप्रिय मार्ग स्थित लोकप्रिय इंटर कॉलेज के पास एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां पुआल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई।


स्थानीय लोगों ने बताया कि ओवरलोड पुआल से लदी ट्रॉली जैसे ही हाईटेंशन लाइन के नीचे से गुजरी, वह विद्युत तार से टकरा गई। संपर्क होते ही ट्रॉली में अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही पलों में लपटें तेज हो गईं। ट्रॉली पर सवार लोगों ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रॉली में लदी पुआल जलकर राख हो चुकी थी, जिससे आर्थिक नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग और धुएं के कारण कुछ देर तक आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना पर ऊर्जा निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच शटडाउन को लेकर विवाद की स्थिति भी बनी रही। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शटडाउन लेकर ट्रॉली निकाली गई थी, जबकि विभागीय अधिकारियों ने इससे इन्कार किया है। लगातार हो रही आग की घटनाओं से क्षेत्रीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed