फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A three-wheeler check on the two-wheeler was run, so the BJP members protested in protest

दोपहिया वाहन पर तीन सवारी की सघन चेकिंग का अभियान चला तो विरोध में भाजपाइयों ने किया बखेड़ा

Wed, 23 Sep 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
A three-wheeler check on the two-wheeler was run, so the BJP members protested in protest
दोपहिया वाहन पर तीन सवारी की सघन चेकिंग का अभियान चला तो विरोध में भाजपाइयों ने किया बखेड़ा
विज्ञापन

मेरठ। दोपहिया वाहन पर तीन सवारियों की चेकिंग करने पर शहर में कई जगह भाजपा नेताओं ने बखेड़ा किया। चेकिंग के दौरान की भाजपा नेता का फोन पुलिसकर्मी के मोबाइल पर आने लगता, इसको लेकर खूब हंगामा हुआ। पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को इसके बारे में अवगत कराया।
सिविल लाइन थानाक्षेत्र की हाशिमपुरा चौकी पर मंगलवार देरशाम पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी बुलेट सवार युवक मोबाइल पर बात करते हुए वहां से गुजरा। चौकी पर तैनात दरोगा विमल सैनी ने बाइक को रुकने का इशारा किया। बाइक न रोकने पर पुलिसकर्मियों ने कुछ ही दूरी पर युवक को रोक लिया। आरोप है कि युवक ने खुद को भाजपा नेता बताकर रौब झड़ना शुरू कर दिया। दरोगा ने बताया कि चलती बाइक पर युवक मोबाइल पर बात कर रहा था। रोकने पर पुलिस से अभद्रता शुरू कर दी। इंस्पेक्टर अब्दुर्रहमान सिद्दीकी ने भी युवक को समझाने का प्रयास किया। हंगामा होते देख वहां से गुजर रहे सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया भी रुक गए। करीब 15 मिनट बाद एक सिफारशी फोन आने पर पुलिस ने बिना कार्रवाई युवक को छोड़ दिया। युवक का नाम पंकज बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में नौचंदी पुलिस ने बाइक पर सवार तीन लोगों की चेकिंग के लिए रोका तो भाजपा नेता ने हंगामा कर दिया। बाइक का चालान करने पर एक भाजपा नेता ने दरोगा को वर्दी उतरवाने की धमकी तक दे दी। दरोगा ने भाजपा नेता की शिकायत सीओ सिविल लाइन से की। इसके अलावा कोतवाली दिल्लीगेट और टीपीनगर में भी चेकिंग करने को लेकर भाजपाइयों का पुलिस से आमना-सामना हुआ। रात 10 बजे तक पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 12 मुकदमे दर्ज कराए। 30 वाहन सीज किए। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed