कोरोना से हुई मौतों पर शोध के लिए फिर से विशेष टीम गठित, अधिकारी करेंगे समीक्षा, सामने आएगा सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना से हो रहीं मौतों पर शोध के लिए फिर से विशेष टीम का गठन किया गया है। इस टीम में मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के तीन डॉक्टर, एक अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नगर निगम के दो कर्मचारियों को शामिल किया गया है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर इस टीम का गठन किया गया है।
बताया गया कि यह विशेष टीम प्रथम चरण में सितंबर महीने के आंकड़ों की समीक्षा करेगी। मेरठ जिले में कई स्थानों पर कोरोना मरीजों की ज्यादा मौत हुई है। इसके अलावा जय भीम नगर, राजेंद्र नगर एवं कैंट क्षेत्र में संक्रमण अधिक फैला है।
वहीं नई टीम द्वारा समीक्षा किए जाने के बाद ही सच सामने आएगा। समीक्षा में यह देखा जाएगा कि किसी अस्पताल में लापरवाही तो नहीं की जा रही है। अगर किसी अस्पताल में लापरवाही मिली तो कार्रवाई होना तय है।
पहले भी बनी थी शासन की विशेष टीम
कोरोना के बढ़ते मामलों व लगातार हो रहीं मौतों को लेकर शासन ने विशेष टीम गठित की थी। सितंबर महीने में प्रदेश के 16 जनपदों में एक-एक टीम गठित की गई थी। एक जिले के गठित टीम में दो-दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के साथ दो-दो डॉक्टर शामिल किए गए थे।
यह भी पढ़ें: यूपी: अखाड़ा बन गया नगर निगम का दफ्तर, अधिकारियों में चले लात-घूंसे, ये है पूरा मामला
आबकारी आयुक्त पी गुरु प्रसाद पहले से मेरठ के नोडल अधिकारी हैं। शासन द्वारा नए सिरे से नोडल अधिकारी की जो टीम गठित की थी, उसमें विशेष सचिव सचिवालय से अरुण प्रकाश को भी मेरठ की जिम्मेदारी दी गई थी। आईएएस अधिकारी अरुण प्रकाश, आबकारी आयुक्त पी गुरुप्रसाद व दो अन्य डॉक्टरों के साथ मेरठ में कोरोना को लेकर समीक्षा की।
विशेष सचिव अरुण प्रकाश ने मोबाइल पर बातचीत में बताया था कि शासन की प्राथमिकता है कि कोरोना को लेकर किसी भी स्तर पर न तो इलाज में लापरवाही होनी चाहिए। कोरोना संक्रमण के जो बढ़ते मामले हैं उनको लेकर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ भी बैठक हुई।
इस संबंध में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक भी हुई थी। प्रत्येक मौत को लेकर ऑडिट किया गया। टीम में डॉ. सुरेंद्र कुमार एडिशनल प्रोफेसर सर्जरी व डॉ. अशोक तालियान मंडलीय सर्विलांस ऑफिसर भी रहे थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/