फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A spark from a pole in Abulen sparked a fire in a juice shop.

Meerut News: आबूलेन में खंभे से निकली चिंगारी से जूस की दुकान में लगी आग

Tue, 28 Apr 2026 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
A spark from a pole in Abulen sparked a fire in a juice shop.
- फायर ब्रिगेड व थाना पुलिस पहुंची, आधे घंटे में पाया आग पर काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के आबूलेन बाजार में स्थित अहमद की जूस की दुकान में खंभे से निकली चिंगारी से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत आग पर काबू पाया। मगर जब तक दुकान में रखा सामान काफी मात्रा में जल चुका था।
जनपद बहराइच निवासी अहमद काफी समय से मेरठ में रह रहे है और सदर बाजार में डेली जूस कॉर्नर नाम से दुकान चलाते है। मंगलवार रात करीब 9 बजे अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान पास लगे बिजली के खंभे में जोरदार धमाका हुआ, जिससे निकली चिंगारियां दुकान के ऊपर लगे बैनर पर जा गिरी। कुछ ही पलों में बैनर में आग लग गई और आग तेजी से दुकान के अंदर फैल गई। आग की लपटों ने दुकान में रखा फर्नीचर व अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। इस दौरान आबूलेन व्यापार संघ के महामंत्री सरदार राजबीर सिंह, मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू नागपाल, अमित बंसल मौके पर पहुंचकर दुकानदार का हौंसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed