{"_id":"5d4d1cef8ebc3e6cfc5d8d04","slug":"a-soldier-dies-in-road-accident-at-muzaffarnagar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: ट्रक ने सिपाही को कुचला, मौके पर मौत, बाल-बाल बचे एआरटीओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुजफ्फरनगर: ट्रक ने सिपाही को कुचला, मौके पर मौत, बाल-बाल बचे एआरटीओ
Fri, 09 Aug 2019 12:44 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में वाहन चेकिंग के दौरान हुए हादसे में एक कांस्टेबल की मौत हो गई। जबकि एआरटीओ बाल-बाल बचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये था मामला
दरअसल, थाना मीरापुर क्षेत्र में बीआईटी कॉलेज चौकी के पास गुरुवार देर रात में एआरटीओ अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। जब वे एक ट्रक को साइड में रुकवाकर कागजातों की जांच कर रहे थे, उसी समय पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे खड़े ट्रक ने सिपाही को कुचल दिया। इस हादसे में एआरटीओ के सिपाही जय सिंह निवासी गाजियाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एआरटीओ विनीत कुमार मिश्र बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। साथ ही ट्रक चालक को भी हिरासत लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/