{"_id":"6a1dabedcf283df5de07908e","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-in-a-grocery-store-meerut-news-c-72-1-mct1011-154152-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शॉर्ट सर्किट से किराना की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शॉर्ट सर्किट से किराना की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
-सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में रविवार देर रात तीन बजे शॉर्ट सर्किट से नौशाद की किराना की दुकान में आग लग गई। आग कुछ ही देर में तेजी बढ़ने लगी। आग की लपटों को देखकर पीड़ित परिवार बाहर की ओर दौड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर दुकान में रख लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।
मीनार मस्जिद गली नंबर-39 निवासी नौशाद ने बताया कि उन्होंने घर के अंदर ही किराना की दुकान खोल रखी है। रविवार रात दस बजे दुकान बंद कर परिवार सोने के लिए चला गया था। रविवार देर रात अचानक से दुकान के अंदर तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर परिवार बाहर की ओर भागा। दुकान के अंदर से धुंआ निकल रहा था। नौशाद ने दुकान का शटर खोलने का प्रयास किया। मगर कुछ ही देर में आग तेजी फैैल गई। दुकान के अंदर से आग की लपटे बाहर की ओर निकलने लगी। पीड़ित परिवार व स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। उसके बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने आग बुझने के बाद अंदर गया तो देखा की सारा सामान जल चुका है। एफएसओ आरके सिंह ने बताया कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।
-- -- -- -- -- --