फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A road accident claimed the life of a boy on Eid, as his e-rickshaw overturned after colliding with a Jugaad vehicle.

Meerut News: ईद पर सड़क हादसे ने छीनी बालक की जिंदगी, जुगाड़ की टक्कर से ई-रिक्शा पटलने से हुई मौत

Thu, 28 May 2026 09:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
A road accident claimed the life of a boy on Eid, as his e-rickshaw overturned after colliding with a Jugaad vehicle.
- ई-रिक्शा में बैठकर सरधना आ रहा था याहिया, कालंद गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। बकरीद की खुशियों के दौरान गांव पिठलोकर में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बृहस्पतिवार सुबह हुए सड़क हादसे में 13 वर्षीय याहिया की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सरधना थाना क्षेत्र के गांव पिठलोकर निवासी याहिया पुत्र इसराईल बृहस्पतिवार सुबह परिजनों को बिना बताए ई-रिक्शा में बैठकर सरधना आ रहा था। बताया गया कि कालंद गांव के पास पीछे से तेज गति में आए एक जुगाड़ वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में याहिया गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल बालक को उपचार के लिए सरधना के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद आरोपी चालक जुगाड़ वाहन समेत मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed