फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a perosn you could help others

हे मानव... तू अच्छा इंसान बनकर मनुष्य की सेवा कर

Tue, 03 Mar 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
a perosn you could help others
हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत दिगम्बर जैन मंदिर में भक्तामर विधान एवं पाठ के 25वें दिन सोमवार को सौधर्म इंद्र नरेशचंद्र जैन बने। स्वर्ण कलश से अभिषेक पंकज जैन, पारस जैन, शांतिधारा पंकज जैन, भव्य जैन, आर्जव जैन ने किया। दीप प्रज्ज्वलन मंजू जैन, वैशाली जैन ने किया। ब्रा. ब्र. सुनीता दीदी ने संसार के सभी जीव सुखी रहें ऐसी मंगल भावना के साथ शांतिधारा का उच्चारण किया। आज 601 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया। सलेकचंद जैन, रेणू जैन संजय जैन, आकांक्षा जैन, ऋषभ जैन, रिचा जैन, शुभम जैन, इंदु जैन, योगेंद्र जैन, कुणाल जैन, बबीता सचदेवा, विजयपाल सचदेवा, मिन्नी, मानव, व्योमा, गौरव, नैना, राजवीर सेठी ने पाठ का वाचन किया। सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ आचार्य 108 चैत्यसागर जी, मुनि वीरसागर जी, विशाल सागर जी, धवल सागर जी, भावभूषण जी, निर्वाणभूषण जी के आशीर्वाद से हुआ। विधान कराने का सौभाग्य पंकज जैन को मिला। क्षेत्र के महामंत्री मुकेश जैन ने ध्वजारोहण किया। जिसमें सुनील जैन, विजय जैन, सुशील जैन, राजीव जैन, मुकेश जैन प्रबंधक बड़ा मंदिर का सहयोग रहा। गुरुवर श्री भावभूषण जी ने कहा कि आज विडंबना तो यह है कि मानव ही मानव का दुश्मन बन गया है। किसी में भी दयाभाव परिलक्षित नहीं होता है। अहम के पुतले ने मानव को दानव बना दिया है। हे मानव! तू दानव न बन, बस तू एक अच्छा इंसान बनकर इंसान की सेवा कर। प्रश्न मंच में विपिन जैन ने पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed