फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A perilous journey along the Hastinapur-Chandpur route

Meerut News: हस्तिनापुर-चांदपुर मार्ग पर खतरे के बीच चल रहा सफर

Thu, 16 Jul 2026 08:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
A perilous journey along the Hastinapur-Chandpur route
खतरे में जान जान जोखिम में टूटे संपर्क मार्ग पर निकलते राहगीर स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। हस्तिनापुर-चांदपुर (बिजनौर) मार्ग पर भीमकुंड गांव के पास सड़क कटने के पांच दिन बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे राहगीर और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से आवागमन करने को मजबूर हैं। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभागों को जानकारी होने के बावजूद अब तक मार्ग दुरुस्त कराने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।

ग्रामीण कुलदीप, सचिन, नितिन, बिरजू आदि बताया गया कि पांच दिन पहले कुछ किसानों ने जलनिकासी के उद्देश्य से बुलडोजर की मदद से राजमार्ग को काट दिया था। मामले में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सहायक अभियंता अभिषेक शर्मा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन इसके बाद भी सड़क का मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। कटाव के कारण वाहन चालक और पैदल राहगीर जोखिम उठाकर मार्ग पार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


गंगा पार स्थित बधवा, खेड़ी, मनोहरपुर और खेड़ी कला सहित कई गांवों के किसानों की कृषि भूमि इस मार्ग से जुड़ी है। किसानों का कहना है कि यदि वे बिजनौर बैराज होकर जाएं तो करीब 90 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी, जबकि इस मार्ग से उनके खेत मात्र चार किलोमीटर दूर हैं। ऐसे में मजबूरीवश वे कटे हुए मार्ग से ही आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed