फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A message of devotion to the Guru and service... the name of Hari resounded.

Meerut News: गुरु भक्ति और सेवा का संदेश... गूंजा हरिनाम

Thu, 23 Jul 2026 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
A message of devotion to the Guru and service... the name of Hari resounded.
आभा मानव मंदिर में आर्ट ऑफ लिविंग ने किया भजन संध्या का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पंचवटी कॉलोनी स्थित आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के तत्वावधान में भजन संध्या एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अरुणा अग्रवाल, मधु अग्रवाल, कविता मित्तल एवं आभा गोविल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भजन संध्या में विनीता ने जय शिव ओंकारा सद्गुरु ओंकारा भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मधु मिश्रा ने गुरु की महिमा कोई न जाने के माध्यम से गुरु वंदना की। मानस ने ये चमक, ये धमक, गुलशन में महक, सब कुछ सरकार तुम्हीं से है भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व सहायक श्रमायुक्त एवं वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रेम और सेवा के मार्ग में सेवा सर्वोपरि है। सेवा करने के लिए श्रम, समर्पण और मन पर नियंत्रण आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से राधे-राधे गोविंद नाम संकीर्तन किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed