Meerut : थाने में पेड़ से फंदा लगाकर लटका व्यक्ति, बच्चों ने मचाया शोर तो पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Meerut News : मेरठ में एक व्यक्ति अपने तीन बच्चों के साथ थाने पहुंचा और पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर लटक गया। यह देख बच्चों ने शोर मचा दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसकी जान बचाई।
विस्तार
मेरठ के मवाना में मंगलवार को मोहल्ला मुन्नालाल निवासी व्यक्ति तीन बच्चों के साथ थाने पहुंचा और वहां पर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या के इरादे से लटक गया। पिता को ऐसा करता देख बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पुलिसकर्मी दौड़े तो व्यक्ति को नीचे उतारा।
मोहल्ला मुन्नालाल निवासी सोनू ने बताया कि वह मजदूरी पर नमकीन बनाने का कार्य करता है। उसका छोटा भाई 12 मार्च से लापता है। छोटे भाई की पत्नी उस पर ही भाई को लापता करने का आरोप लगा रही है और जेल भेजने की धमकी दे रही है।
सोनू का आरोप है कि आस पड़ोस के लोग भी उस पर ही भाई को गायब करने का आरोप लगाते हुए उस पर ही लानत भेजते थे। इसी से त्रस्त होकर वह मंगलवार को अपने तीनों बच्चों 12 वर्ष, 10 वर्ष और नौ वर्ष के साथ थाने पहुंचा और बिना कुछ बताए साथ लाए कपड़े का फंदा बनाकर थाना परिसर में पेड़ में फंदा डालकर आत्महत्या करने के इरादे से लटक गया।
यह भी पढ़ें: कौन बनेगा चेहरा: भाजपा का कुमार पर ‘विश्वास’ संभव, मेरठ से इन तीन नामों पर भी चर्चा, आज जारी हो सकती है सूची
वहीं, बच्चों का शोर सुनकर पुलिस ने सोनू को नीचे उतारा। थाना प्रभारी सुभाष सिंह का कहना है कि सोनू का उसके छोटे भाई की पत्नी से विवाद था, जिसमें दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कर दिया है।
यह भी पढ़ें: रोचक किस्सा: पाक के प्रथम प्रधानमंत्री भारत में बने थे मंत्री, कौन हैं लियाकत अली, पढ़िए- उनके बारे में सबकुछ