{"_id":"62f271f713dd9e2bb3649776","slug":"a-kiln-trader-was-shot-under-suspicious-circumstances-in-kankar-khera-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घर में अचानक लाइसेंसी हथियार से चली गोली, भट्टा व्यापारी की कमर में लगी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर में अचानक लाइसेंसी हथियार से चली गोली, भट्टा व्यापारी की कमर में लगी, अस्पताल में भर्ती
Tue, 09 Aug 2022 08:11 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 09 Aug 2022 08:11 PM IST
सार
Meerut: भट्टा व्यापारी को घर में ही संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई। गोली लगने के बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
भट्टा व्यापारी को लगी गोली।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Meerut: मेरठ में एक भट्टा व्यापारी को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। बताया गया कि लाइसेंसी हथियार से गोली चलने पर घर में बैठे भट्टा व्यापारी की कमर में लग गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
कंकरखेडा थाना क्षेत्र की मॉडल टाउन कॉलोनी के मकान नंबर एल. नौ निवासी लगभग 68 वर्षीय महेंद्र त्यागी परिवार के साथ रहते है। महेंद्र त्यागी का बागपत में ईंटों का भट्टा है। बुजुर्ग अपने दोनों बेटों गौतम और कपिल साथ भट्टे पर जाते हैं। वहीं मंगलवार सुबह अपने दोनों बेटों के साथ घर के ड्राइंग रूम में बैठे थे। सुबह के समय कपिल ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर कुर्सी पर रख रखी थी। गिरने के बाद गोली चली और संदिग्ध हालात में महेंद्र त्यागी की कमर में लग गई। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर नीचे गिर गए।
विज्ञापन
उधर, गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य अंदर आए और आनन-फानन उन्हें अस्पताल में ले गए। अस्पताल में बुजुर्ग का उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में पर्दाफाश: ढाई करोड़ का तेल पकड़ा, 10 लोग हिरासत में, ऐसे चल रहा था बड़ा खेल, देखें तस्वीरें
कंकरखेड़ा कार्यवाहक इंस्पेक्टर हरिओम सिंह ने बताया कि गोली लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चली है। मामले की जांच की जा रही है।