फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A groom arrived in Shamli wearing a US dollar garland to marriage from the bride

अमेरिकी डॉलर की माला पहनकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, मंडप में देखने वालों की लगी भीड़

Sat, 08 Feb 2020 08:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 08 Feb 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
A groom arrived in Shamli wearing a US dollar garland to marriage from the bride
अमेरिकी डॉलर की माला पहनकर पहुंचा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में शामली जनपद के झिंझाना में निकाह करने पहुंचे दूल्हे को देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस बीच दूल्हे के गले में भारतीय नोटों की जगह अमेरिकी डॉलर की माला देखकर लोगों में आकर्षण और चर्चा बनी रही।

विज्ञापन


झिंझाना नगर पंचायत के सभासद कामिल कुरेशी की दो बेटियों का निकाह बृहस्पतिवार रात एक बैंकट हॉल में हुआ। सभासद की दोनों बेटियों की बरात कांधला व कैराना से आई थी। कांधला निवासी दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए झिंझाना पहुंचा तो उसके गले में भारी-भरकम अमेरिकी डॉलर की माला देख हर कोई हैरान रह गया। इस दौरान डॉलर की माला देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। यह मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन


बताया गया कि सभासद की बेटी यासमीन परवीन का निकाह कैराना के शोएब उर्फ भूरा के साथ हुआ। जबकि दूसरी बेटी बुशरा परवीन का निकाह कांधला के मोहम्मद शादाब से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed