फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A grand procession was taken out from the Radha Krishna Temple in Shraddhapuri.

Meerut News: श्रद्धापुरी में राधा कृष्ण मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली

Mon, 22 Jun 2026 05:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
A grand procession was taken out from the Radha Krishna Temple in Shraddhapuri.
- श्रद्धालुओं ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ किया स्वागत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कंकरखेड़ा में श्रद्धापुरी फेस एक स्थित सेक्टर तीन में सोमवार को श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा वाचक पंडित हरिओम शर्मा के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ 101 महिलाओं की कलश यात्रा के साथ हुआ। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
कलश यात्रा राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुई। बैंडबाजों, ढोल, नगाड़ों, शंखनाद और भजनों के बीच निकली यात्रा खिर्वा रोड से होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए करीब ढाई घंटे बाद सुबह 11:30 बजे कथा पंडाल पहुंचकर संपन्न हुई। जय श्री राधे और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

कथा का शुभारंभ संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा। 29 जून को कथा के समापन भंडारे के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा से आए कथावाचक पंडित हरिओम शर्मा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और सनातन धर्म के आदर्शों का वर्णन किया जाएगा। इस अवसर पर चंद्र मोहन, गोपाल बंसीवाल, मीनाक्षी, नरेंद्र, सुरेश, सुमन, अंजू, सीमा, सुधा, वीना शर्मा, दीपक चौधरी, रीमा, बीना सिरोही आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed