{"_id":"62e8034401644801fa1a634c","slug":"a-girl-has-demanded-action-from-the-ssp-in-the-case-of-sexual-assault-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नौकरी का झांसा देकर युवती को बनाया शिकार, वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल, पीड़िता ने सुनाई दर्दभरी दास्तां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नौकरी का झांसा देकर युवती को बनाया शिकार, वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल, पीड़िता ने सुनाई दर्दभरी दास्तां
Mon, 01 Aug 2022 10:18 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:18 PM IST
सार
एक युवती ने एसएसपी से मिलकर अपनी दर्दभरी दास्तां सुनाई। पीड़िता ने बताया कि आईटी कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। अब पीड़िता ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईटी कंपनी में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर शामली निवासी युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मिलकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शहर की रहने वाली पीड़ित युवती के मुताबिक, करीब एक साल पहले उसकी दोस्ती शामली के कैराना निवासी युवक से हुई थी। युवक नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है और किराए के फ्लैट में रहता है। उसने आईटी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती को नोएडा स्थित अपने फ्लैट में बुला लिया। आरोप है कि खाने में नशीली दवाएं देकर उसने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: महिला का दर्द: पुलिस को सुनाई दास्तां, बोली- शिया से सुन्नी न बनने पर पति ने तलाक देकर घर से निकाला
विज्ञापन
आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मेरठ, शामली और दिल्ली के होटलों में ले जाकर युवती से दुष्कर्म किया। उसने नशे की हालत में दोस्तों से भी संबंध बनाने का दबाव बनाया। किसी तरह युवती उनके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर दी, लेकिन थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। वहीं सोमवार को पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को आपबीती सुनाई।