फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A girl from Europe has been found in a village of Meerut

मेरठ के एक गांव में मिलीं विदेशी युवती, बताए जा रहे कोरोना के लक्षण, मचा हड़कंप

Sun, 22 Mar 2020 01:39 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 22 Mar 2020 01:39 AM IST
सार

मेरठ के एक गांव में शनिवार देर रात यूरोप की एक युवती में कोरोना जैसे लक्षण मिलने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
A girl from Europe has been found in a village of Meerut
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मुंडाली के एक गांव में शनिवार देर रात यूरोप की एक युवती में कोरोना जैसे लक्षण मिलने से हड़कंप मच गया। मुंडाली पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विदेशी युवती समेत पांच लोगों को जांच के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन


सीओ किठौर रामानंद कुशवाह के अनुसार मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी एक व्यक्ति यूरोप में योग शिक्षक हैं। उनकी यूरोप निवासी एक दोस्त पांच दिन पूर्व अपने साथियों के साथ मुंडाली आई थी। उनके साथी तो यूरोप लौट गए थे। लेकिन यह युवती यहीं ठहरी हुई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ...जब दूल्हा- दुल्हन बोले- कबूल है 'जनता कर्फ्यू', 22 मार्च से एक दिन पहले हुआ निकाह
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि विदेशी युवती के साथ आए युवकों की भी जानकारी ली जा रही है। वहीं, तीन दिन पहले लंदन से थापर नगर लौटे एक युवक को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसओ सदर बाजार के अनुसार इस युवक का कोई टेस्ट नहीं हुआ था। युवक के हाथ और चेहरे पर छाले पड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें: विदेश से लौटे दो लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, सऊदी से आए युवक के परिवार की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed