{"_id":"5e6b8dd38ebc3ea7d47b314f","slug":"a-fruit-dealer-has-beaten-up-with-soldiers-and-home-guard-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चालान कटने पर जमकर हंगामा, फल विक्रेता ने सिपाही- होमगार्ड के साथ की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चालान कटने पर जमकर हंगामा, फल विक्रेता ने सिपाही- होमगार्ड के साथ की हाथापाई
Fri, 13 Mar 2020 07:13 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 13 Mar 2020 07:13 PM IST
सार
फल विक्रेता ने चालान काटने पर नगर पालिका की टीम के साथ अभद्रता कर दी। विक्रेता ने मौके पर पहुंचे सिपाही और होमगार्ड के साथ भी अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी।
विज्ञापन
सिपाही से हाथापाई करता विक्रेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के खतौली में संतरे बेचने वाले विक्रेता ने चालान काटने पर नगर पालिका की टीम के साथ अभद्रता कर दी। विक्रेता ने मौके पर पहुंचे सिपाही और होमगार्ड के साथ भी अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी। जिसको लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को जीटी रोड पर सड़क किनारे कोतवाली से कुछ ही दूरी पर टैंपू में संतरे भरकर एक युवक संतरे बेच रहा था। नगर पालिका की टीम वहां पहुंची। टीम ने संतरा विक्रेता का चालान काट दिया। चालान काटने को लेकर संतरे विक्रेता ने पालिका टीम के साथ अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आप विधायक अमानतुल्लाह के गांव में जुलूस के दौरान बवाल, लाठीचार्ज और पथराव
विज्ञापन
सूचना मिलने पर होमगार्ड और सिपाही मौके पर पहुंचे। आरोप है कि संतरा विक्रेता ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी। हंगामा होने पर दुकानदार एकत्र हो गए। सूचना पर कोतवाली से पुलिस पहुंच गई, लेकिन विक्रेता फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक मकान में दबिश भी दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने संतरों से भरा टैंपू अपने कब्जे में ले लिया है।
इस घटना के दौरान जीटी रोड पर सड़क के दोनों ओर जाम भी लग गया था। इंस्पेक्टर का कहना है कि सिपाही व होमगार्ड से अभद्रता करने वाले संतरा विक्रेता के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/