फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A fire broke out in a garbage dump in the Kaland Chungi area, and the fire brigade brought it under control.

Meerut News: कालंद चुंगी क्षेत्र में कूड़े के ढेर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Tue, 28 Apr 2026 08:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a garbage dump in the Kaland Chungi area, and the fire brigade brought it under control.
सरधना। नगर के कालंद चुंगी के पास कूढ़े के ढेर में लगी आग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कालंद चुंगी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक खाली प्लॉट में पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में घना काला धुआं फैल गया, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार प्लॉट में लंबे समय से कचरा जमा था। दोपहर के समय अचानक उसमें आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। आग से उठे जहरीले धुएं के कारण आसपास के घरों और दुकानों में मौजूद लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस प्लॉट में कूड़ा लंबे समय से जमा है। इससे पहले भी कई बार आग लग चुकी है। लोगों का कहना है कि लगातार ऐसी घटनाओं से प्रदूषण बढ़ रहा है और स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से नियमित सफाई और कूड़ा हटवाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed