फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A factory manufacturing fake ethylene in the name of a Meerut company was raided in Hapur.

Meerut News: मेरठ की कंपनी के नाम पर नकली एथिलीन बनाने वाली फैक्टरी पर हापुड़ में छापा

Sat, 02 May 2026 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 02 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
A factory manufacturing fake ethylene in the name of a Meerut company was raided in Hapur.
पुलिस ने पांच करोड़ का माल किया जब्त, फैक्टरी मालिक चकमा देकर फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ/हापुड़। हापुड़ के धौलाना में एक फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारकर फल पकाने में इस्तेमाल होने वाला करीब पांच करोड़ रुपये का नकली एथिलीन केमिकल बरामद किया है। इस दौरान फैक्टरी मालिक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। यह कार्रवाई मेरठ व नागपुर की कंपनियों के अधिकृत कर्मचारी की शिकायत पर बृहस्पतिवार देर शाम की गई।

मेसर्स गोल्ड राइप इंटरनेशनल प्रालि और लोग फ्रेश बायोटेक्नोलॉजी प्रालि के कर्मचारी आर्यन राघव ने बताया कि उनकी कंपनियों के नाम से नकली माल बनाने व बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। यह नकली केमिकल पिछले करीब पांच साल से तैयार कर देशभर में बेचा जा रहा था। कंपनी के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नकली केमिकल से पके फल मुंबई जैसी फूड प्वाइजनिंग की घटनाओं का कारण बन सकते हैं। तरबूज खाने से चार लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान फैक्टरी में अर्पित मोदी मिले। उन्होंने खुद को फैक्टरी का मैनेजर बताया था। बाद में पता चला कि अर्पित मोदी ही फैक्टरी का मालिक है, जो मौके से भाग गया। इसके बाद फैक्टरी की तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों कंपनियों के नाम से बड़ी मात्रा में नकली माल बरामद किया। इनमें एथिलीन राइपनर साल्ट मिला । इसके अलावा उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में फैक्टरी से कंपनियों को खाली पैकेट, पाउच, कार्टून पैक व माल और पाउच बनाने वाली कई मशीनें भी बरामद कीं। पुलिस ने कंपनियों के नकली माल, सामान व मशीनों को जब्त कर इन्हें सीज कर दिया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि कंपनी के अधिकृत कर्मचारी की तहरीर पर अर्पित मोदी व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


हो सकती है फूड प्वाइजनिंग



फिजीशियन डाॅ. पराग शर्मा ने बताया कि सामान्य प्रक्रिया से पके फल लोगों के स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर हैं। फलों को पकाने के लिए एथिलीन जैसे केमिकलों का प्रयोग सही मात्रा में ही होना चाहिए। केमिकल की मात्रा में गड़बड़ी होने पर यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। नकली एथिलीन से पकाए गए फलों से फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। इसके अलावा यह एक धीमे जहर के रूप में भी काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

कंपनी के कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई है। इसमें बड़ी मात्रा में नकली एथिलीन बरामद की गई है। मामले में फैक्टरी मालिक और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। -ज्ञानंजय सिंह,एसपी हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed