फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a clash broke out between the people of two marriages on the Delhi-Dehradun highway in Meerut

मेरठ: बरात में आतिशबाजी छोड़ने पर बवाल, एक को गोली लगी, ये रही विवाद की बड़ी वजह

Tue, 30 Nov 2021 01:43 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Nov 2021 01:43 AM IST
सार

मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित मंडपों के सामने बरात चढ़त के दौरान आतिशबाजी को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दो बरात के लोग सामने आ गए और फिर दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर व फायरिंग हुई।

विज्ञापन
a clash broke out between the people of two marriages on the Delhi-Dehradun highway in Meerut
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में सोमवार देर रात चढ़त के दौरान आतिशबाजी पर बवाल हो गया। दो अलग-अलग बरात में आए लोग भिड़ गए। पथराव के बाद फायरिंग भी हुई। एक रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई जो खुद उसकी ही जांघ में लग गई। गुस्साए बरातियों ने ग्रांड ड्रीम मंडप में तोड़फोड़ कर दी। घटना में तीन लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


नौचंदी थाना क्षेत्र के फूलबाग कालोनी निवासी सचिन की बिजनौर निवासी युवती से शादी थी। रात में ग्रांड ड्रीम मंडप कंकरखेड़ा में बरात की चढ़त हो रही थी। कुछ बराती अंदर खाना खा रहे थे। उधर कोसा में दूसरी शादी चल रही थी। सचिन की शादी में आये बरातियों ने गेट पर डांस किया तभी कोसा मंडप में चल रही शादी में हुई आतिशबाजी के पतंगे दूसरी बरात के लोगों पर जा गिरे।  इसी बात पर दोनों बरात में आए लोग भिड़ गए। बरातियों ने सिक्योरिटी गार्ड की भी पिटाई कर दी। इस पर कोसा विवाद मंडप में आये बरातियों ने ग्रांड ड्रीम मंडप के बरातियों पर हमला बोलते हुए फायिरंग कर दी। करीब 50 बरातियों ने ग्रांड ड्रीम होटल में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा और सीओ दौराला आशीष कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने एक गाड़ी को कब्जे में लेते हुए चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


शादी समारोह में मची भगदड़
जैसे ही हवाई फायरिंग शुरू हुई तो दोनों शादी समारोह में भगदड़ मच गई। पुलिस पहुंची तो रिश्तेदार व अन्य लोग भी खिसक लिए। रात में पुलिस पूरे मामले में जानकारी करने में लगी थी। रात में पुलिस सीसी टीवी फुटेज भी चेक करने में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UPTET Paper Leaked : शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, तीन आरोपी दबोचे

सख्त कार्रवाई होगी
पूरे मामले में जांच कराई जा रही है। गोली रिटायर्ड फौजी के द्वारा चलाई गई थी। आतिशबाजी के दौरान गार्ड और दूसरे मंडप के बारातियों में कहासुनी के बाद आपस में भिड़ गए थे । इस मामले में तहरीर के आधार पर जांच कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। - सुबोध कुमार सक्सेना इस्पेक्टर कंकरखेड़ा

यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: आंखों के सामने जिंदा जल गईं मासूम बेटियां, खौफनाक मंजर देख बेहोश हुईं दोनों मां, सदमे में परिवार


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे
रिटायर्ड फौजी को गोली अपनी ही पिस्टल से लगी है। पिस्टल कब्जे में ले ली गई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।  - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी मेरठ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed