{"_id":"5d7ab4a48ebc3e93cf656900","slug":"a-ciminal-wounded-in-police-encounter-mawana-news-mrt4430251105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड में एक बदमाश को गोली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड में एक बदमाश को गोली लगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहसूमा। पुलिस ने बृहस्पतिवार अल सुबह बाईपास तिराहे पर बिना नंबर की बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने झुनझुनी नहर पुल के पास घेराबंदी कर ली। यहां मुठभेड़ के चलते एक बदमाश घायल हो गया। वहीं, उससे रामराज में व्यापारी के मकान से चोरी बंदूक बरामद हुई। उसके साथी से तमंचा एवं कारतूस बरामद किया।
थाना प्रभारी कुलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस बृहस्पतिवार तड़के करीब 4.30 बजे बाईपास तिराहे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से आए बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने पीछाकर झुनझुनी नहर पुल के समीप उनकी घेराबंदी कर ली। बदमाशों ने खुद को घिरा देख फिर से फायरिंग शुरू कर दी। उधर, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। दोनों बदमाशों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित है। घायल बदमाश से रामराज निवासी व्यापारी अशोक सिंघल के घर से करीब एक माह पूर्व चोरी की गई बंदूक बरामद की। वहीं, दूसरे बदमाश से तमंचा एवं दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने घायल बदमाश का नाम सचिन पुत्र किशनंचद एवं उसके अंकित पुत्र जबर सिंह निवासी मनोहरपुर कॉलोनी हस्तिनापुर बताया। घायल बदमाश ने बंदूक रामराज के व्यापारी के यहां से चोरी करना स्वीकार किया है। घायल सचिन को हस्तिनापुर सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक की जांच की जा रही है।