फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A candle set a house on fire, killing a 22-month-old girl

22 माह की बच्ची की जलकर मौत: मासूम को घर में सुलाकर शादी में चले गए थे परिजन, मोमबत्ती से मकान में लगी आग

Fri, 12 Dec 2025 01:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 12 Dec 2025 01:03 PM IST
सार

रजनीश के दो बेटे करण, अर्जुन और दो साल से कम की बच्ची नायरा थी। रजनीश के अनुसार बुधवार देर रात वह बच्ची को सुलाकर पत्नी रानी और दोनों बेटों के साथ गांव में शादी समारोह में चला गया था। इस दौरान जलती हुई मोमबत्ती गिर गई और सामान ने आग पकड़ ली।

विज्ञापन
A candle set a house on fire, killing a 22-month-old girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौराला के बड़कली गांव में दो साल से कम की बच्ची नायरा की बुधवार देर रात मकान में आग लगने से जलकर मौत हो गई। मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


बड़कली गांव निवासी रजनीश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रजनीश के दो बेटे करण, अर्जुन और दो साल से कम की बच्ची नायरा थी। रजनीश के अनुसार बुधवार देर रात वह बच्ची को सुलाकर पत्नी रानी और दोनों बेटों के साथ गांव में शादी समारोह में चला गया था। इस दौरान जलती हुई मोमबत्ती गिर गई और सामान ने आग पकड़ ली। धीरे-धीरे आग बढ़ गई और जिस बिस्तर पर बच्ची सो रही थी उसने भी आग पकड़ ली, जिस कारण बच्ची की झुलसकर मौत हो गई। रात में परिजन घर पहुंचे और आग पर काबू पाया, लेकिन बच्ची की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


बच्ची की मौत से परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed