{"_id":"6857b635e46bb8b6c1048072","slug":"a-businessman-committed-suicide-in-bijnor-after-losing-money-in-online-games-2025-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मैं जिंदा रहा तो सबकुछ खत्म हो जाएगा, इसलिए...', पत्नी के नाम नोट में लिखी ये बातें; कारोबारी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मैं जिंदा रहा तो सबकुछ खत्म हो जाएगा, इसलिए...', पत्नी के नाम नोट में लिखी ये बातें; कारोबारी ने दी जान
Sun, 22 Jun 2025 03:10 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 22 Jun 2025 03:10 PM IST
सार
बिजनौर के रहने वाले कारोबारी ने ऑनलाइन गेम में रकम गंवाने के बाद आत्महत्या कर ली। कारोबारी ने सुसाइड नोट भी लिखा है। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
bijnor suicide
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर के स्योहारा में एक ऑनलाइन गेम में रकम गंवाने के बाद कारोबारी वरुण चौहान ने आत्महत्या कर ली। कारोबारी का सुसाइड नोट भी मिला है। नोट पत्नी के लिए लिखा है। इसमें लिखा है कि नीरा... मैं जिंदा रहा तो सब कुछ खत्म हो जाएगा। मेरे बाद मेरी मां व बेटे का ख्याल रखना।
मुरादाबाद में कारोबार करने वाले स्योहारा के युवक ने शुक्रवार को फंदे पर लटकर जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद शव शनिवार को घर पहुंचा तो परिवार ही नहीं बल्कि पूरा गांव गम में डूब गया। कारोबारी ऑनलाइन गेम में एक करोड़ रुपये से ज्यादा रकम हार चुका था।
हारने पर कर्ज हुआ तो फरवरी में 20 बीघा जमीन एक करोड़ 16 लाख रुपये में बेच दी, जबकि इससे पहले भी 15 बीघा जमीन बेची थी। स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव काजपुर निवासी वरुण पुत्र तिलक राम सिंह ने कई साल पहले मुरादाबाद में पानी का प्लांट लगाया और पानी की आपूर्ति करने लगा।
विज्ञापन
मुरादाबाद में पानी का कारोबार होने के बाद भी वह रोजाना शाम को अपने गांव लौट आता था। शुक्रवार की शाम वरुण गांव नहीं लौटा बल्कि उसकी मौत की सूचना पहुंची। बताया गया कि वरुण ने प्लांट में ही फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। वरुण की जेब से एक सुसाइड नोट मिला जो उसकी पत्नी नीरा के नाम था।

पत्नी के नाम लिखा सुसाइड नोट
सुसाइड में कहा कि नीरा...मैं खत्म नहीं हुआ तो सब कुछ खत्म हो जाएगा, इसलिए मेरा इस दुनिया से जाना ही ठीक है। अपना और डब्बू (बेटे) का ध्यान रखना। मैं अपनी जेब में पेपर लिख कर रख रहा हूं ताकि पुलिस परेशान न करे। मम्मी का भी ख्याल रखना।

शुक्रवार की शाम पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को शव गांव पहुंचा तो घर में चीख पुकार मच गई। पत्नी व मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा। शनिवार को स्योहारा रामगंगा घाट में गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बीस बीघा जमीन बेचकर चुकाया था कर्ज
वरुण करोड़ों रुपये कमाने के फेर में ऑनलाइन गेम खेलकर अपनी जिंदगी को हार गया। हालांकि चार माह पूर्व ही वरुण ने गांव की बीस बीघा जमीन बेच कर अपना कर्ज चुका दिया था। लेकिन उसके बाद भी ऐसी क्या वजह बनी कि उसने मौत के सामने घुटने टेक दिए।

वरुण अपने घर में इकलौता पुत्र था। चार वर्ष पूर्व पिता की मौत के बाद लगभग 85 बीघा जमीन का इकलौता मालिका था। वरुण लगभग 35 बीघा जमीन बेच चुका था जिसके बाद भी अभी लगभग 50 बीघा जमीन वरुण के पास बची हुई थी।
ऑनलाइन गेम खेलकर एक भारी रकम हारने के बाद वरुण ने फरवरी माह में बीस बीघा जमीन एक करोड़ 16 लाख में बेच कर कर्ज चुकाया था। इसके बाद भी वरुण को कोई चिंता अंदर ही अंदर खा रही थी। जिस कारण वरुण ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
यह भी पढ़ें: दो वीडियो बनाए और की खुदकुशी: 'पत्नी और उसका प्रेमी बना रहे पिता की हत्या का दबाव...', इसलिए दे रहा हूं जान
यह भी पढ़ें: दो वीडियो बनाए और की खुदकुशी: 'पत्नी और उसका प्रेमी बना रहे पिता की हत्या का दबाव...', इसलिए दे रहा हूं जान