फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A buffalo climbed on the roof of a house in Bahsuma of Meerut and was pulled down by a crane

Meerut News : छत पर चढ़ा भैंसा, देखने वालों की लगी भीड़, फिर बेहोश कर क्रेन से नीचे उतारा

Mon, 05 Dec 2022 10:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 05 Dec 2022 10:35 PM IST
सार

Meerut News: एक भैंसा मकान की छत पर चढ़ गया, जिसे देखने वालों की भीड़ लग गई। इसके बाद भैंसे को बेहोश करके क्रेन से नीचे उतारा गया।

विज्ञापन
A buffalo climbed on the roof of a house in Bahsuma of Meerut and was pulled down by a crane
छत पर चढ़ा भैंसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के बहसूमा कस्बे में सोमवार को विचित्र घटना घटित हुई। किसान के घर में बंधा भैंसा खुलकर मकान की छत पर चढ़ गया। छत पर चढ़े भैंसे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के वक्त किसान का परिवार दिल्ली में भांजे के शादी समारोह में शामिल होने गया था। घंटों की मशक्कत के बाद भैंसे को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर क्रेन से नीचे उतारा गया।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला चिप्पी वाला में किसान रमेश पुत्र जगदीश परिवार के साथ रहता है। सोमवार को वह परिवार समेत दिल्ली में भांजे के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। भैंसे को चारा डालने के लिए घर पर वह अपने ससुर को छोड़कर गए थे। रमेश के ससुर घर से निकल कर बाहर मोहल्ले में बैठे हुए थे। इसी दौरान भैंसा किसी तरह खूंटे से खुलकर सीढ़ियां (जीना) चढ़ते हुए छत पर पहुंच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Nagar Nikay Chunav:  बिजनौर की 10 पालिकाएं सामान्य, दो एससी के लिए आरक्षित, जानें हर सीट का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह पड़ोस के मकान की छत पर पहुंच गया। आसपास के लोगों ने भैंसे को छत पर चढ़े देखा तो शोर मचा दिया। मौके पर भैंसे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। छत पर चढ़ा भैंसा लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया। घंटों की मशक्कत के बाद भैंसे को बेहोश कर क्रेन की मदद से छत से नीचे उतारा जा सका। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: आरक्षण सूची जारी, सहारनपुर में महिला बनेगी मेयर, देखें नगर पंचायत की पूरी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed