{"_id":"638e249d82538a1fce67b40c","slug":"a-buffalo-climbed-on-the-roof-of-a-house-in-bahsuma-of-meerut-and-was-pulled-down-by-a-crane","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News : छत पर चढ़ा भैंसा, देखने वालों की लगी भीड़, फिर बेहोश कर क्रेन से नीचे उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News : छत पर चढ़ा भैंसा, देखने वालों की लगी भीड़, फिर बेहोश कर क्रेन से नीचे उतारा
Mon, 05 Dec 2022 10:35 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 05 Dec 2022 10:35 PM IST
सार
Meerut News: एक भैंसा मकान की छत पर चढ़ गया, जिसे देखने वालों की भीड़ लग गई। इसके बाद भैंसे को बेहोश करके क्रेन से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
छत पर चढ़ा भैंसा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के बहसूमा कस्बे में सोमवार को विचित्र घटना घटित हुई। किसान के घर में बंधा भैंसा खुलकर मकान की छत पर चढ़ गया। छत पर चढ़े भैंसे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के वक्त किसान का परिवार दिल्ली में भांजे के शादी समारोह में शामिल होने गया था। घंटों की मशक्कत के बाद भैंसे को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर क्रेन से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला चिप्पी वाला में किसान रमेश पुत्र जगदीश परिवार के साथ रहता है। सोमवार को वह परिवार समेत दिल्ली में भांजे के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। भैंसे को चारा डालने के लिए घर पर वह अपने ससुर को छोड़कर गए थे। रमेश के ससुर घर से निकल कर बाहर मोहल्ले में बैठे हुए थे। इसी दौरान भैंसा किसी तरह खूंटे से खुलकर सीढ़ियां (जीना) चढ़ते हुए छत पर पहुंच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Nagar Nikay Chunav: बिजनौर की 10 पालिकाएं सामान्य, दो एससी के लिए आरक्षित, जानें हर सीट का हाल
विज्ञापन
इसके बाद वह पड़ोस के मकान की छत पर पहुंच गया। आसपास के लोगों ने भैंसे को छत पर चढ़े देखा तो शोर मचा दिया। मौके पर भैंसे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। छत पर चढ़ा भैंसा लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया। घंटों की मशक्कत के बाद भैंसे को बेहोश कर क्रेन की मदद से छत से नीचे उतारा जा सका। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: आरक्षण सूची जारी, सहारनपुर में महिला बनेगी मेयर, देखें नगर पंचायत की पूरी सूची