{"_id":"6a19c1d264ac3b4fe90c296e","slug":"a-buffalo-and-two-calves-died-in-a-dairy-fire-and-several-animals-were-scorched-meerut-news-c-43-1-smrt1044-100927-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डेयरी में आग से भैंस, दो कटड़े मरे, कई पशु झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डेयरी में आग से भैंस, दो कटड़े मरे, कई पशु झुलसे
विज्ञापन
तेजपुर में डेरी में लगी आग के बाद झूम से पशु
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। खादर के गांव तेजपुरी के जंगल में लगी आग से निकली चिंगारी ने एक पशु डेयरी को चपेट में ले लिया। डेयरी के छप्पर ने आग पकड़ ली। इसमें बंधी कई गाय-भैंस और बछड़े-कटड़े झुलस गए। आग की चपेट में आकर भैंस और दो कटड़े मर गए और कई पशु झुलस गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद डेयरी में बंधे पशुओं को बाहर निकाला। कई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
गांव जड़ौदा निवासी बाबू का तेजपुरी खादर में वन्य क्षेत्र से सटा कृषि फार्म है। इसमें पशुपालन के साथ-साथ डेयरी का काम भी है। इसमें 40-45 गाय-भैंस और उनके कटड़े-बछड़े भी हैं। बाबू ने भैंसों को छप्पर और फार्म हाउस के बरामदे में बांधे रखा था। शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे फार्म हाउस के मजदूर गर्मी में आराम कर रहे थे। इसी दौरान वन्य क्षेत्र में लगी आग की चिंगारी डेयरी के छप्पर तक पहुंच गई। इससे पहले कि मजदूर कुछ समझ पाते आग डेयरी के छप्पर में पूरी तरह फैल गई। मजदूरों ने तुरंत दोनों सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और वहां बंधे मवेशियों को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान छप्पर में बंधीं 11 भैंस, तीन गाय और तीन बछड़े झुलस गए। बाबू ने बताया झुलसे मवेशियों में से एक भैंस व दो कटड़े मौके पर ही मर गए। सूचना पर साइफन चौकी इंचार्ज विवेक प्रताप मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
बाबू ने बताया कि आग में उसका मेडा (पाटा), कृषि उपकरण और ट्राॅली के टायरों सहित पेस्टीसाइड्स आदि भी जल गए।