फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A Bhaktamar Vidhan was performed at the Adinath Digambar Jain Temple.

Meerut News: आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भक्तामर विधान कराया

Mon, 06 Apr 2026 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
A Bhaktamar Vidhan was performed at the Adinath Digambar Jain Temple.
मेरठ। आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में भक्तामर विधान कराया गया। इसका सौभाग्य सतीश जैन–सुनीता जैन, गौरव जैन–प्रियंका जैन, अंकित जैन–प्रिंसी जैन के परिवार को प्राप्त हुआ। समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि संध्या के समय मंदिर की वेदी पर विराजमान अतिशयकारी भगवान आदिनाथ की मूलनायक प्रतिमा के समक्ष यह आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि भक्तामर स्त्रोत में अपार आध्यात्मिक शक्तियां निहित हैं। इसके नियमित पाठ से मन को शांति प्राप्त होती है।
विज्ञापन

अध्यक्ष हेमंत जैन के मार्गदर्शन में 48 दीपकों को स्वास्तिक मांडल पर प्रज्वलित किया गया। विनोद जैन ने जयकारों के बीच दीप विराजमान कराए। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शास्त्र सभा में राजेंद्र जैन ने जैन धर्म के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा दी। समयबद्धता के आधार पर दो पुरस्कार सतीश जैन और सुनीता जैन ने दिए। इस अवसर पर नवीन, मयंक, मनोज, अन्वीक्ष, अतुल, जिनेंद्र, विनय, संजय, सौरभ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed