{"_id":"692af5310586ba8d4c0654b2","slug":"a-bag-containing-rs-50000-was-stolen-from-a-roadways-bus-meerut-news-c-72-1-mct1011-144734-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रोडवेज बस में 50 हजार रुपयो से भरा बैग चोरी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रोडवेज बस में 50 हजार रुपयो से भरा बैग चोरी किया
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला ने तहरीर दी, सीसीटीवी से होगी तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र के भैसाली बस अड्डे पर बुजुर्ग महिला बीना का 50 हजार रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया। बैग में एक सोने की चेन भी थी। बीना अपने बेटे की ससुराल में आई थी। बस से उतरने के दौरान बीना को बैग चोरी की जानकारी हुई। शनिवार सुबह उन्होंने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
हरिद्वार के जमालपुर निवासी बीना शुक्रवार को सदर कैंट क्षेत्र में अपने बेटे के साले प्रदीप के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी। शनिवार सुबह बीना ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि रात को वह भैसाली बस अड्डे पर उतरने वाली थी। इसी दौरान उन्होंने देखा की उनका बैग गायब है। आसपास में बैग की तलाश की लेकिन पता नहीं लगा।बीना ने प्रदीप को फोन कर मामले की जानकारी दी। जानकारी के बाद प्रदीप अपने परिचितों के साथ मौके पर पहुंचे। शनिवार को बीना ने थाने पर तहरीर दी। बीना ने पुलिस को बताया कि उनके बैग में 50 हजार रुपये व एक सोने की चेन थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।