{"_id":"52-79827","slug":"Meerut-79827-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ ली और कहा, जरूर लगाएंगे हेलमेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ ली और कहा, जरूर लगाएंगे हेलमेट
Meerut
Updated Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शहर में दोपहिया वाहन सवारों को हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रति जागरूकता अभियान में अमर उजाला के साथ संस्थाएं और लोग जुड़ते जा रहे हैं। सड़कों पर भी अभियान का असर दिखने लगा है। ज्यादातर लोग हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग कर रहे हैं। मंगलवार को भी लोगों को जागरूक किया गया।
मंगलवार को मिशिका एजूकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी और ट्रैफिक पुलिस ने कालेजों में छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियम, हेलमेट और सीट बेल्ट के फायदे बताए। सबसे पहले सोसायटी के अमित नागर, डॉ. विभा नागर, ट्रैफिक इंस्पेक्टर आदेश त्यागी सुबह करीब 9 बजे एसएसडी कॉलेज लालकुर्ती पहुंचे। उन्होंने कहा कि सड़क पार करते समय या फिर वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। हेलमेट न पहनने के कारण दुघर्टना में मौत का ग्राफ बढ़ रहा है। इसेे रोकने के लिए हेलमेट पहनना जरूरी है। इसके बाद सभी को शपथ दिलाई गई। सोसायटी के साथ राज स्नेह की तरफ से भारतीय गर्ल्स कन्या इंटर कॉलेज आबूलेन की छात्राओं को प्रोजेक्टर पर बताया गया कि यदि वाहन चलाते या फिर सड़क पार करते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें तो दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
होगी सख्ती
एसपी ट्रैफिक पीके तिवारी का कहना है कि दिल्ली रोड और गढ़ रोड़ को हेलमेट जोन बनाया जाएगा। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से योजना बनाई गई है। पहले बेगमपुल से बच्चा पार्क तक सख्ती की जाएगी और उसके बाद दूसरे हिस्सों में ऐसा किया जाएगा।
विज्ञापन
टॉफी देकर हेलमेट पहनकर चलने का आह्वान
कंकरखेड़ा। अमर उजाला द्वारा लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को वैश्य युवा मंच और पंजाबी युवा के संयुक्त तत्वावधान में कैंट स्टेशन चौपले पर युवाओं ने लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया। इस बीच युवाओं ने दोपहिया वाहनों के चालकों को टॉफी देकर हेलमेट लगाकर वाहन चलाने का आह्वान किया। लोगों ने भी बिना हेलमेट लगाए वाहन न चलाने की बात कही। इस दौरान जतिन आनंद, हर्षित आनंद, रोहित कुमार, देवेंद्र गोयल, अंकित गुप्ता, कुलदीप सिंघल, अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।