{"_id":"52-75490","slug":"Meerut-75490-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलाल पर भी लगेगी रासुका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलाल पर भी लगेगी रासुका
Meerut
Updated Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। तीरगरान से शुरू होकर बजाजा बाजार में हुए सांप्रदायिक बवाल और शुभम हत्याकांड के मुख्य आरोपी बिलाल पर भी जल्द राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई होने जा रही है। जेल में बंद बिलाल पर पुलिस जल्द ही रासुका तामील कराने जा रही है।
10 मई को तीरगरान के बाद बजाजा बाजार में सांप्रदायिक बवाल हुआ था। इसमें कागजी बाजार निवासी सर्राफ सुशील रस्तोगी के बेटे शुभम की मौत हो गई थी। कोतवाली क्षेत्र निवासी बिलाल और मतलूब की गिरफ्तारी के बाद उन पर हत्या की धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया था। क्राइम ब्रांच शुभम मर्डर केस में दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दे चुकी है। इस बवाल में अभी तक कोतवाली निवासी शमसुद्दीन और नवीन चिकल्ला के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई हो चुकी है। मंगलवार को जानकारी मिली है कि बिलाल के खिलाफ भी रासुका तामील होने जा रही है। पुलिस का कहना है कि एनएसए की कार्रवाई की प्रॉसेस पूरी हो चुकी है।