फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पांडवों की कर्मभूमि पर भी नमो नमो

पांडवों की कर्मभूमि पर भी नमो नमो

Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। बिजनौर लोकसभा के हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में नमो नमो। जाति-बिरादरी को दरकिनार कर इस विधानसभा क्षेत्र के मतदाता पूरी तरह मोदी लहर में बहते नजर आए। भाजपा प्रत्याशी भारतेंद्र ने यहां कुल पड़े मतों के लगभग आधे अकेले प्राप्त किए। वहीं विधायक होने के बावजूद सपा यहां तीसरे नंबर पर रही।
विज्ञापन

हस्तिनापुर विधानसभा सीट आरक्षित सीट है। गुर्जर-दलित बहुल इस विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा फजीहत बसपा की हुई। बसपा ने बिजनौर सीट पर गुर्जर- दलित समीकरण के तहत मलूक नागर को मैदान में उतारा था, लेकिन यह समीकरण धराशायी हो गया। मतदान के रुझान के से ही तय हो गया था कि गुर्जर वोट जहां बहुलता में भाजपा की तरफा डायवर्ट हुआ है तो दलित वोट भी कुछ जगहों पर बंटा है। मुस्लिम मतों के बंटवारे में उम्मीद की जा रही थी कि बसपा यहां बेहतर स्थिति में होगी, लेकिन ऐसी मोदी लहर चली कि सारे समीकरण और कयास धरे रह गए। हस्तिनापुर विधानसभा सीट सपा के पास है। बावजूद इसके सपा प्रत्याशी यहां तीसरे नंबर पर रहा। सबसे ज्यादा खराब हालत रालोद की हुई। रालोद ने जाट वोटों के बल और जयाप्रदा के रूप में ग्लैमर के तड़के में जीत की उम्मीद संजोयी थी। रालोद के कब्जे वाली बिजनौर सीट पर जहां से पिछली बार संजय चौहान सबसे ज्यादा वोट प्राप्त कर विजयी हुए थे, उसी रालोद प्रत्याशी को विस क्षेत्र में पांच हजार वोट भी नहीं मिले।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के बराबर भी वोट नहीं पा सके सपा प्रत्याशी
लोकसभा प्रत्याशी पार्टी मिले वोट
कुंवर भारतेंद्र भाजपा 102425
मलूक नागर बसपा 56843
शाहनवाज राणा सपा 46480
जया प्रदा रालोद 4637

विधानसभा चुनाव 2012 में हस्तिनापुर में मिले वोट
विधानसभा प्रत्याशी पार्टी मिले मत
प्रभूदयाल वाल्मीकि सपा 46742
योगेश वर्मा पीस पार्टी 40101
गोपाल काली कांग्रेस 39009
प्रशांत गौतम बसपा 30692
बिजेंद्र लोहरा भाजपा 23514
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed