{"_id":"52-52270","slug":"Meerut-52270-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को रहने का हक नहीं ः वाजपेयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार को रहने का हक नहीं ः वाजपेयी
Meerut
Updated Tue, 05 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। प्रतापगढ़ में हुई घटना पर विपक्षी दलों ने रोष जताया है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि प्रदेश में कानून का कोई शासन नहीं है। प्रतापगढ़ और अंबेडकर नगर की घटनाओं ने सिद्ध कर दिया है कि यहां जंगलराज और अराजकता कायम है। कहा कि इन घटनाओं के बाद सरकार को बने रहने का कोई हक नहीं है। राज्यपाल से मांग करेंगे कि प्रदेश के हालात पर केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजें।
वहीं, उप्र कांग्रेस कमेटी की बैठक पश्चिमी यूपी के संयोजक डॉ. यूसुफ कुरैशी की अध्यक्षता में रविवार को हुई। उन्होंने कुंडा जिले में पुलिस अधिकारी की हत्या की निंदा की। यूसुफ ने कहा कि यूपी में जंगलराज है और प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। वहीं, रालोद प्रदेश सचिव हाजी शोहराब गयास ने राजा भैया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी ने प्रदेश में इससे अच्छा तो आरएसएस की सरकार होती। सपा सरकार में मुसलमान सुरक्षित नहीं है।