{"_id":"52-48368","slug":"Meerut-48368-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसी गोयल ने संभाला चार्ज, दीक्षांत प्राथमिकता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसी गोयल ने संभाला चार्ज, दीक्षांत प्राथमिकता
Meerut
Updated Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम/मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति विक्रम चंद्र गोयल ने मंगलवार शाम को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। कुलपति की प्राथमिकता 28 जनवरी को होने वाला दीक्षांत समारोह है।
कृषि विवि के कुलपति प्रोफेसर अरविंद कुमार बख्शी का तीन साल का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया। एक दिन पहले राजभवन से सीसीएसयू के कुलपति विक्रम चंद्र गोयल को चार्ज सौंपने के आदेश आ गए थे। मंगलवार शाम पांच बजे वीसी गोयल ने कृषि विवि का चार्ज संभाला। इस दौरान प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जितना पूर्व कुलपति ने छोड़ा है, उतना ही रखना मेरे लिए काफी नहीं है। एक महीने के अंदर सभी कार्यों में सुधार, कर्मचारियों की समस्या पर ध्यान दिया जाएगा। पूर्व कुलपति डॉ. अरविंद कुमार बख्शी, डॉ. देवी सिंह, डा. रघुवीर सिंह, डॉ. अनिल सिरोही, डॉ. राजवीर सिंह, डॉ. जे यादव आदि मौजूद रहे। कृषि विश्वविद्यालय के स्थायी कुलपति एक महीने के अंदर तय होने की उम्मीद है।
सूत्रों के मुताबिक सर्च कमेटी बन चुकी है। पिछले दिनों किसी वजह से कमेटी की बैठक टल गई थी। जल्द इसके होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक कुलपति की दौड़ में दो दर्जन से ज्यादा लोग हैं। इन्हें शार्ट लिस्ट करने और इंटरव्यू होने में तीन से चार सप्ताह का वक्त लग सकता है।