{"_id":"52-46119","slug":"Meerut-46119-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से दुष्कर्म और शादी की जिद! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता से दुष्कर्म और शादी की जिद!
Meerut
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एक महिला और उसकी बेटी को तीन युवक कार में डालकर ले गए। बेटी को छोड़ दिया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। दो दिन बाद चंगुल से छूटकर आई महिला ने यह आरोप लगाते हुए एसएसपी आवास पर नामजद तहरीर दी है।
जाकिर कालोनी निवासी महिला शनिवार को एसएसपी आवास पहुंची। आरोप लगाया कि 20 नवंबर को उसे और उसकी बेटी को पड़ोसी युवक तथा उसके दो दोस्तों ने अगवा कर लिया था। मुरादनगर नहर पर बेटी को कार से उतार दिया गया। इसके बाद बुलंदशहर ले जाकर एक मकान में एक आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया और बंधक बनाकर रखा। उससे कोरे कागजात पर हस्ताक्षर कराए और शादी करने की जिद की। महिला ने बताया कि 22 नवंबर को वह आरोपियों के चंगुल से भाग आई और अपने पति को फोन पर सूचना दी। पति बुलंदशहर पहुंचा और उसे घर ले आया। एसओ लिसाड़ी गेट को जांच के बाद कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।