{"_id":"52-46114","slug":"Meerut-46114-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवेशन में पेश किए शोध पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवेशन में पेश किए शोध पत्र
Meerut
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम। रुड़की रोड़ स्थित कॉलेज ऑफ एप्लाइड एजूकेशन में शनिवार को मैनेजमेंट एवं कंप्यूटर विभाग की ओर से बिजनेस इनॉवेशन थ्रो इन्फोरमेशन टेक्नोलॉजी विषय पर अधिवेशन हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. एमपी त्यागी, संस्था के निदेशक डा. एसके गर्ग ने किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस दौरान प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष अर्णव चक्र वर्ती ने बताया कि अधिवेशन का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों शैक्षिक, शोध, कारपोरेट एवं व्यवसाय आदि के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर विषय से संबंधित नवीनतम जानकारियों का आदान-प्रदान करना है। अधिवेशन में विषय से संबंधित विभिन्न शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। शालिनी चौहान, शैफाली सक्सेना, इमरान खान, दामिनी के शोध पत्र आकर्षण का केंद्र रहे। संस्थान की डीन डा. रितू केला, एबी लाल, डा. एसके गुप्ता, डा. आरपी जुयाल, शैलेंद्र शर्मा, दीप्ति बागा, प्रियंका शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन