{"_id":"52-45888","slug":"Meerut-45888-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या
Meerut
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। नया गांव में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसका गला घोंटकर मार डाला गया। बच्ची का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। मौके से एक युवक का फोटो और कुछ कागजात मिले हैं। इसके चलते वारदात को लेकर इसी युवक पर शक किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि शक के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, उससे पूछताछ हो रही है।
इंचौली थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी दलित रामकुमार की पांच साल की बेटी अविका का सात दिन पहले प्राइमरी पाठशाला में दाखिला कराया गया था। बुधवार को वह स्कूल गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने बच्ची को काफी तलाशा, लेकिन उसका पता नहीं चला।
दोपहर करीब ढाई बजे गांव के कुछ लड़के प्राइमरी पाठशाला के पास एक पेड़ से अमरूद तोड़ रहे थे, उन्होंने एक खेत में बच्ची का शव पड़ा हुआ देखा।
इसका पता लगते ही रामकुमार के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव की पहचान अविका के रूप में हुई।
सूचना मिलने पर इंचौली थाना पुलिस और एएसपी राहुल चौधरी भी मौके पर पहुंचे। बालिका का लहूलुहान शव देख ग्रामीण गुस्से में भर गए।
डाग स्कवायड टीम मौके पर बुला ली गई। मौके से पुलिस को एक युवक का फोटो और कुछ कागजात मिले हैं। जिस युवक का फोटो है, वह नया गांव का ही रहने वाला है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
एएसपी राहुल चौधरी ने बताया कि बालिका के पिता की तरफ से अज्ञात में दुष्कर्म और हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने युवक को हिरासत में लेने की बात से इनकार किया। शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है, पोस्टमार्टम गुरुवार को हो पाएगा।
डॉग स्कवायड ने की जांच
पुलिस ने डॉग स्कवायड टीम मौके पर बुलाई तो डॉग सूंघता हुआ कई मकानों पर पहुंचा। अंत में डॉग उस युवक के मकान पर जाकर रुक गया, जिसका फोटो मौके पर मिला है। पुलिस ने उसके बारे में जानकारी की तो परिजनों ने बताया कि वह गांव कस्तला में मजदूरी करने गया है। गुस्से में ग्रामीण
बालिका का शव मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। बच्ची के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। ग्राम प्रधान शाहबुद्दीन मलिक ने कहा है कि इस वहशियाना वारदात को अंजाम देने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।