{"_id":"52-45887","slug":"Meerut-45887-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर तोड़ा सपा सुप्रीमो का बोर्ड, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पर तोड़ा सपा सुप्रीमो का बोर्ड, हंगामा
Meerut
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। हापुड़ अड्डा चौराहे पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन वाले फ्लैक्स बोर्ड लगाते समय सपाइयों और पुलिस में झड़प हो गई। सपाइयों ने एक सिपाही पर शराब के नशे में अभद्रता करने और बोर्ड तोड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
बुधवार रात करीब सवा दस बजे सपा युवजन सभा के पूर्व नगराध्यक्ष साजिद सैफी, शहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हाजी आदिल अंसारी, अल खिदमत फाउंडेशन चेयरमैन तनसीर अहमद, अहसान अंसारी, चौधरी शमीम आलम, जिला सचिव आरिफ गाजी हापुड़ अड्डा चौराहे पर मुलायम सिंह के फ्लैक्स बोर्ड लगा रहे थे। पास में खड़े पुलिसकर्मियों में से एक सिपाही की कार्यकर्ता से कहासुनी हो गई। आरोप है कि सिपाही ने बोर्ड तोड़ दिया, जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई।
इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई। एसओ नौचंदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शांत कराया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी सिपाही का मेडिकल कराने की मांग की। एसपी सिटी ओम प्रकाश का कहना है कि कोई विक्षिप्त व्यक्ति बोर्ड तोड़ रहा था, जिसको सपा कार्यकर्ता पीटने लगे। सिपाही ने उसे छुड़वाने की कोशिश की थी।